✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद भी बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में नहीं थम रहा मिलावट का कारोबार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:34:06 PM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के बासुकिनाथ धाम में श्रावणी मेला चल रहा है. श्रावणी मेला में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं. आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर खाद्य पदार्थ की जांच की जाती है. गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेला क्षेत्र स्थित महेश साह नाश्ता दुकान में छापेमारी करते हुए मिलावटी दाल को बरामद किया साथ ही उसे नष्ट कर दिया गया. उसके बाद टीम एक प्रसाद सामग्री के दुकान से पेड़ा का सैंपल लिया, जो जांच में मानक पर खरा नहीं उतरा. करीब डेढ़ सौ किलोग्राम पेड़ा को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नष्ट करा दिया गया.

उसके बाद विभाग को लंबे समय से मेला क्षेत्र में बिकने वाले आचार में मिलावट करने और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अचार बेचने की शिकायत मिल रही थी. सत्यता की जांच करने के लिए अचार का ऑन द स्पॉट जांच की गई जिसमें कोई मिलावट की बात सामने नहीं आई. लीगल जांच करने के लिए सैंपल कलेक्शन भी किया गया जिसे जांच हतु लैब भेजा जाएगा.

रिपोर्ट. पंचम झा  

Tags:Even after the actionof the food departmentthe business of adulterationis not stopping in the Basukinath Mela area.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.