✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आजादी के इतने साल बाद भी सड़क के लिए तरस रहा है पूर्वी सिंहभूम का ये गांव, आज भी अस्पताल जाने के लिए खटिया का लिया जाता है सहारा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:14:41 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखंड अलग राज्य के 24 साल बाद भी पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से 30 किलोमीटर दूर पोटका प्रखण्ड का खुर्शी गांव का तिलाई घुटु टोला एक अदद सड़क के लिए तरस रहा है. आलम यह है कि बरसात के मौसम में बीमार पड़ने पर मरीज को खटिया पर लाद कर ग्रामीण मुख्य सड़क तक पहुंचाते है.तब जाकर मरीज की जान बचती है.

आज भी अस्पताल जाने के लिए लिया जाता है खटिया का सहारा

 ताजा नजारा आज भी पोटका प्रखंड के डोमजूडी पंचायत के तिलाइघुटु में देखने को मिला.जहा ग्रामीणों ने खटिया पर लादकर कीचड़मय रास्ते को पार कर मरीज की किसी तरह पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.इस बाबत ग्रामीण कहते है कि बरसात में घर से निकलना मुश्किल हो गया है.कीचड़मय सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है.

चुनाव जीतने के बाद नेता भी नहीं लेते हैं लोगों की सुध

 क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से कई बार शिकायत की गई लेकिन नतीजा सिफर निकला. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नेता सिर्फ चुनावी वायदे कर वोट तो ले लेते है लेकिन जीतने के बाद ग्रामीणों को उसके हाल पर छोड़ देते है. 

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Lack of roadsPurvi sinhbhumPotkaTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.