✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मतदाता सूची में गड़बड़ी पड़ेगी भारी, रांची प्रशासन का सख्त आदेश, लापरवाह BLO पर होगी कार्रवाई

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 6:20:59 PM

रांची (RANCHI): जिले में चल रहे प्री-SIR अभियान को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने साफ संकेत दिए हैं कि मतदाता सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले BLO के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों—58-तमाड़, 61-सिल्ली, 62-खिजरी, 63-रांची, 64-हटिया, 65-कांके और 66-मांडर में चल रहे प्री-SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पूरी तरह अपडेट, पारदर्शी और त्रुटिरहित होनी चाहिए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रह जाए.

बैठक में कमजोर प्रदर्शन करने वाले BLO की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई. उपायुक्त ने ऐसे कर्मियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. वहीं, जो शिक्षक BLO की जिम्मेदारी निभा रहे हैं लेकिन नियमित रिपोर्टिंग नहीं कर रहे, उन्हें शहर से बाहर तबादले तक की चेतावनी दी गई है. प्रशासन ने बीमारी का बहाना बनाकर काम से बचने वाले कर्मियों पर भी सख्त रवैया अपनाया है. उपायुक्त ने जिलास्तरीय मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश देते हुए कहा कि वास्तव में बीमार कर्मियों और जानबूझकर काम से बचने वालों की अलग-अलग पहचान की जाएगी. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनावी कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो.

इसके साथ ही घर-घर जाकर सत्यापन और प्रत्येक मकान पर स्टीकर लगाने के अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं. नोशनल हाउस नंबरिंग का कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशासन का कहना है कि हर परिवार तक पहुंचकर सही मतदाता जानकारी जुटाना इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसके अलावा जिले के सभी पंचायत भवनों में वर्ष 2003 की मतदाता सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोग आसानी से अपना नाम खोज सकें और मतदाता मैपिंग प्रक्रिया में सहयोग कर सकें. प्रशासन की इस सख्ती से साफ है कि इस बार मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Tags:Ranchiranchi DCRanchi BLOvoter listvoter list ranchiBLO newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.