✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ रथ मेले की भीड़ में ‘नकली नोट गैंग’ की एंट्री,पुलिस ने ठग महिला के पास से 17 सौ का जाली नोट किया बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:08:07 PM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ के ऐतिहासिक रथ मेला के उत्सव और रौनक के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.शुक्रवार को मेले में खरीदारी के दौरान एक महिला को नकली नोट से लेन-देन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.पुलिस ने उसके पास से 1700 के जाली नोट बरामद किए है.

भीड़ में घूमती ‘नकली नोट गिरोह की एजेंट

मामला तब का है जब उक्त महिला अपनी एक साथी के साथ मेले में आई थी.उसने पहले एक दुकान पर 500 का नकली नोट देकर सामान खरीदा और बाकी के असली पैसे भी वसूल लिए. इसके बाद वह दूसरी दुकान पर पहुंची और दोबारा 500 का जाली नोट थमाया.इसी बीच पहले दुकानदार को शक हुआ और वह पीछा करते हुए दूसरी दुकान तक पहुंचा.दोनों दुकानदारों ने महिला को घेर लिया और मेले की सुरक्षा समिति को सूचना दी.तत्परता दिखाते हुए नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लिया.

पूछताछ में चुप्पी, गिरोह से जुड़ाव की आशंका

थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया है. पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ होने की आशंका है.मामले की जांच तेज कर दी गई है और नकली नोटों की सप्लाई चेन तक पहुंचने का प्रयास जारी है.

पहले भी हो चुके हैं अपराध, एक और महिला गिरफ्तार

रथ मेला में यह पहला मामला नहीं है.बीते दिनों भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं की चेन, पर्स और मोबाइल चोरी की कई वारदातें हो चुकी है.पुलिस ने इस कड़ी में एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है, जो ऐसे ही मामलों में संलिप्त पाई गई है.

पुलिस सतर्क, नागरिकों से अपील

पुलिस ने मेला परिसर में अतिरिक्त गश्ती बढ़ा दी है और दुकानदारों को नकदी लेते समय सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत मेला प्रबंधन या पुलिस को दें.

रिपोर्ट-नंदकिशोर मंडल

Tags:Fake not gang in pakurFake note news pakurRath Mela pakurCrime news pakurTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayPakurPakur newsPakur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.