✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में पांच दिन के लिए बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक, छोटे वाहनों के लिए बदले गए रूट

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:16:47 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तैयारी हो गई है, लगभग सभी पंडाल के पट भी खुल गए हैं. वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ शहर में देखने को मिल रही है. इधर दुर्गापूजा को लेकर रांची ट्रैफ़िक व्यवस्था में ट्रैफिक एसपी की ओर से कई बदलाव किए गए हैं. दरअसल दुर्गा पूजा के मौके पर रांची में 9 से लेकर 13 अक्टूबर तक भारी माल वाहकों का प्रवेश बंद रहेगा. इधर, ट्रैफ़िक व्यवस्था को देखते हुए वाहन परिचालन में बदलाव किए गए है. इसकी जानकारी ट्रैफिक एसपी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया.

वाहनों परिचालन  में किए गए बदलाव बंद

  1. सभी प्रकार के निजी वाहन ऑटो ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से लेकर शहीद चौक फिरायालाल चौक, से सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा. इधर, सुजाता चौक से आने वाले निजी वाहन सैनिक मार्केट, जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक रहेगा परिचालन. 
  2. पिस्कामोड़ से रातु रोड़ की तरफ से आने वाली छोटी वाहनों की रोक शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक रहेगी. 
  3. रातू रोड चौक से किशोरगंज चौक तक छोटी वाहनों का प्रवेश शाम चार से अगले दिन सुबह चार बजे तक बंद रहेगा.
  4. पहाड़ी मंदिर से  किशोरगंज चौक होते  हुए हरमू चौक की ओर रहेगा वाहनो का परिचालन .
  5.  हरमू चौक की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक रहेगा. साथ ही इस ओर से आने वाले दो पहिया वाहन किशोरगंज से होते हुए पहाड़ी मंदिर से मीनाक्षी सिनेमा हॉल, रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे.
  6. हरमू बाइपास रोड के तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाले वाहन बीजेपी ऑफिस के पिछे पीपर टोली होकर कटहल मोड़ से हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएंगे.
  7. कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क से  रेडियम रोड होते हुए कचहरी चौक तक रहेगी.
  8. बरियातू रोड से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली गाड़ियां लाइन टैंक रोड रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड तक रहेगी. इधर डंगरा टोली से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाड़ियां मिशन चौक तक आ सकेंगी.
  9. लालपुर से कोकर जाने वाले मार्ग पर वाहनो का परिचालन वन वे रहेगा. लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जाएंगे. इधर, कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियां कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी.
  10. हरमू रोड से छोटी गाड़ियां अरगोड़ा चौक से कडरू होते हुए सुजाता चौक फिर मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली जाएंगी.
Tags:roures changeddurga ujaranchi traffictraffic spranchi में heavy vehicles पर लगा banheavy vehicles banheavy vehicles queueban on entry of vehiclesvehicle entry banamendment in the motor vehicle actheavy licencedrive vehicle in other statecan we drive other state vehicle in bangalorevehicle transfer from one state to another state in indiavehiclesdurga puja pandal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.