✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिसिर बेसरा की मौजूदगी की आशंका

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 10:46:07 AM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो रही है. हालांकि अभी किसी भी जवान या नक्सलियों के घायल होने की सूचना नहीं है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिए है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल मुठभेड़ हो रही है. नक्सल प्रभावित रूटुगुटू इलाके के घने जंगलों में यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. यहां नक्सलियों का दस्ता कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा के नेतृत्व में सक्रिय था. सुरक्षाबल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रहे थे. बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जवान जैसे ही जंगल के अंदर बढ़े, घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. 

एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि

जिले के एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन चला रहे हैं. जानकारी हो कि हाल ही में गोइलकेरा इलाके में एक पूर्व माओवादी की हत्या के बाद से संगठन की गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी. खुफिया एजेंसियों को पहले ही इनपुट मिले थे कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी दोबारा सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कारण सुरक्षाबल कोल्हान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, जहां नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई. 

सारंडा के जंगल में 2 दिनों तक चली थी मुठभेड

कुछ दिनों पहले सारंडा जंगल में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. 2 दिनों तक चले इस मुठभेड़ में 6 जवान घायल हुए थे. यह मुठभेड़ भी कुख्यात नक्सली मिसिर दस्ते के साथ हुई थी. बलिबा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच आमना-सामना हुआ था. मिसिर अपने दस्ते के साथ घिर चुका था, लेकिन वह घने जंगलों का फायदा उठा अपने दस्ते के साथ वहां से भागने में सफल हो गया था. मिसिर और उसके दस्ते की मौजूदगी अब कोल्हान के जंगलों में है.

Tags:Naxali police muthbhedSaranda jungleKolhan jungleKolhanChaibasaPaschimi sinhbhumChaibasa newsJharkhand newsJharkhandJharkhand crime newsChaibasa crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.