✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा और पलामू के बॉर्डर पर पुलिस और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़, बड़ी मात्रा में सामान जब्त

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:39:36 PM

चतरा(CHATRA): पुलिस और नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है. चतरा और पलामू जिला के बॉर्डर पर यह मुठभेड़ हुआ. राज्य सरकार ने नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है. इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर नक्सली संगठनों के खिलाफ चतरा जिला सहित आस पास के बॉर्डर इलाकों में चौतरफा कार्रवाई की जा रही है. इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरूद्ध निरंतर सफलताएं भी मिल रही है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली कि प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के रिजनल कमाण्डर आक्रमण (15 लाख इनामी) और जोनल कमाण्डर शशिकांत उर्फ आरिफ (10 लाख ईनाम) के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ग्राम-बतरा, अनगड़ा, नागद, थाना-कुन्दा, चतरा और पलामू जिला के सीमावर्ती जंगली क्षेत्रों में एकत्रित हुए हैं.

पुलिस को देख नक्सलियों ने की फायरिंग

इस सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें चतरा पुलिस, कोबरा 203 और झारखण्ड जगुआर ए०जी० 25 को शामिल किया गया था. इस अभियान के क्रम में जैसे ही टीम ग्राम अनगड़ा गाँव के आगे के जंगली क्षेत्रों में पहुंची तो अचानक पुलिस को अपनी और आता देख नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को लक्षित कर फायरिंग की जाने लगी. पुलिस बल द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल द्वारा नियंत्रित फायरिंग की गई. पुलिस बल को भारी पड़ता देख टीएसपीसी उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले. उग्रवादियों द्वारा फायरिंग की जाने वाली दिशा में चेकिंग और तलाशी की गयी, जिसमें कई सामान बरामद हुआ है. वर्तमान में उन क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सर्च अभियान के दौरान वॉकी टॉकी-01 और वायर, आर्मी पेटरनल क्लोच, मोबाईल-02 चार्जर सहित 021- सोलर प्लेट, खाना पकाने का बर्तन, स्टील प्लेट-08, चावल-20 किलो, ताजा सब्जी, कम्बल, सिविल कपड़ा 10, बैग 2, दैनिक प्रयोग का सामान आदि बरामद किया गया है. इसकी जानकारी एसपी राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता कर दी.

पहले भी पुलिस ने की है कार्रवाई

टीपीसी के रिजनल कमाण्डर आक्रमण गंझू और सब जोनल कमाण्डर शशिकान्त उर्फ आरिफ के दस्ता के साथ पूर्व में तीन फरवरी 2021 और 29 अगस्त 2021 को भी मुठभेड़ हुई थी. उस दौरान भी कई हथियार, गोलियाँ आदि भी बरामद किया गया था. इसके सतह ही विगत कुछ माह में टीएसपीसी नक्सली संगठन के कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

चतरा पुलिस की नक्सलियों से अपील

चतरा पुलिस ने नक्सलियों से अपील किया है कि नक्सलियों का समय खत्म हो चुका है. ये किसी न किसी दिन पुलिस की गोलियों का शिकार होगे. इससे पूर्व यह आवश्यक है कि वे झारखण्ड पुलिस के आत्मसर्पण और पुनर्वास नीति- नई दिशा का लाभ लेकर मुख्य धारा से जुड़े अन्यथा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. साथ ही जिस तरह से ईनामी नक्सली गौतम पासवान, सहदेव यादव और अन्य नक्सलियों के घरों की कुर्क की गयी है, उसी तरह शेष वांछित फिरार नक्सलियों के विरूद्ध भी कुर्की की कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

Tags:police and militant organization TSPCENCOUNTER ON CHATRA AND PALAMUBJPCHATRANAXALIJHARKHAND NEWSTSPSTSPC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.