✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस और अपराधियों के बीच हुई थी मुठभेड़ , इसका हुआ खुलासा, हथियार के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:35:36 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर में कल देर रात अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ मामले का खुलासा हुआ. मामले में जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया.  इस मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 4 पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद किए गए है. 

बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे सभी अपराधी 

इस मामले में एसएसपी ने बताया कि कल देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 ढाबा में 9 से 10 की संख्या में अपराधी बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.  जिसके बाद पुलिस ने 3 सदस्य टीम बनाकर देवराज ढाबा पर छापेमारी की. जहां पुलिस को देख सभी अपराधी वहां से भागने लगे. इसी बीच अपराधियों द्वारा पुलिस जवानों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई. अपनी सुरक्षा देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली जा लगी. वह इस घटना में 7 अपराधी गिरफ्तार किए गए तीन अन्य अपराधी भागने में सफल हो गए. बता दें कि गिरफ्तार हुए अपराधियों में कई ऐसे अपराधी है जिनके ऊपर शहर में कई थाना क्षेत्रों में हत्या लूट रंगदारी मामले के केस दर्ज है.  हालांकि एसएसपी ने जमशेदपुर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मान रहे हैं.  वहीं गिरफ्तारी के बाद अन्य और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रहे हैं. 
रिपोर्ट. रंजीत ओझा  

Tags:Encounter between police and criminal revealed7 criminals arrested with weaponsJAMSHEDPUR NEWSJAMSHEDPUR CRIME

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.