✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में रोजगार मेला का आयोजन, देश भर में 70 हजार छात्रों को दिया गया नियुक्ति पत्र

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:39:35 AM

रांची (RANCHI) : देश में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है औऱ रोजगार का इंतजार युवा लंबे समय से कर रहे है. लेकिन अब इनका इंतजार खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ 70,126 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिया. इसी कड़ी में राजधानी रांची के दरभंगा हाउस में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में देशभर से कुल 12 विभागों द्वारा यहां नियुक्ति की गई है. जिसमें प्रमुखता से बैंकिंग सेक्टर में अधिकतम नियुक्ति की गई है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए शामिल

बता दें कि इस रोजगार मेला का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से की गई है. जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सहित रांची विधायक सीपी सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कांके विधायक समरी लाल सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे. साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रोजगार मेला में शामिल हुए और नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित किया. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि आजादी का अमृत काल अभी शुरू ही हुआ है. आपके सामने अगले 25 साल तक भारत को विकसित बनाने का समय है. अभी के समय में हम एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, मजबूत और सबल राष्ट्रीय में शामिल है.

 

Tags:Employment fair organizedin capital Ranchiappointment lettersgiven to 70126 students

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.