☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुमारधुबी में लगा रोजगार मेला लेकिन कम सैलरी के कारण उत्साह नहीं, जानिए क्या है टारगेट 

कुमारधुबी में लगा रोजगार मेला लेकिन कम सैलरी के कारण उत्साह नहीं, जानिए क्या है टारगेट 

धनबाद(DHANBAD) : कुमारधुबी श्रम कल्याण केंद्र के नियोजनालय भवन में बुधवार को श्रम विभाग की ओर से रोजगार मेला लगाया गया. इस मेले में कुल 670 नियुक्तियां अलग-अलग विभागों में करने का लक्ष्य है. रोजगार मेले में मुख्य रूप से टायर की चार नामी कंपनियां शामिल है. जो यहां नियुक्ति पत्र देकर झारखंड के बाहर युवकों को रोजगार देगी.  हालांकि इस रोजगार मेले में पहुंचे युवकों  में उत्साह नहीं के बराबर दिखा. उनका कहना था कि नियुक्ति दे रही कंपनियां झारखंड से बाहर रोजगार देने की बात कह रही है.  लेकिन तनख्वाह 10 से 12 हज़ार  प्रति महीने ही देने की बात हो रही है. 

काम पैसे में झारखंड से बहार जा कर रहना मुश्किल
 
ऐसी स्थिति में उनके लिए झारखंड से बाहर जाकर रहना कठिन होगा.  बेरोजगार युवकों  की मांग है कि उन्हें अगर इतनी ही तनख्वाह देनी है ,तो झारखंड के भीतर रोजगार दे. हेमंत सरकार से उनकी मांग है कि बेरोजगारों के इस मांग पर विचार करना चाहिए.  वही रोजगार मेले के संचालक अमित कुमार का कहना है कि भारत सरकार की ओर से इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है.  जहां आज विभिन्न कंपनियों में कुल 670 बेरोजगारों को नियुक्ति दी जाएगी. जिन्हें नौकरी मिलेगी, उनकी मासिक आय 12 से 15 होगी. सरकार का एक अच्छा प्रयास है, बेरोजगार युवकों को इसका लाभ उठाना चाहिए. 

रिपोर्ट : विनोद सिंह,निरसा/धनबाद 

Published at:08 Feb 2023 02:18 PM (IST)
Tags:Employment fair held in Kumardhubno enthusiasm due to low salary in employment meladhanbad newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.