✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छः दिन से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹21 हजार का इनाम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 5:22:53 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से 4 फरवरी को लापता हुई 11 वर्षीय नेहा टोप्पो का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. छह दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का सुराग न मिलने से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पुलिस ने तलाश तेज कर दी है. नेहा डिबडीह स्थित गिरजा टोली में अपने घर से सुबह करीब 11 बजे निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. लापता होने के समय उसने लाल रंग का फ्रॉक पहन रखा था.

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का पता नहीं चला तो डोरंडा थाना को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने पोस्टर जारी कर आम लोगों से मदद की अपील की है. नेहा के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को ₹21,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है. सूचना के लिए 9431706168 और 6200587911 नंबर जारी किए गए हैं.

सीसीटीवी और तकनीक का सहारा
डोरंडा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया के जरिए भी बच्ची की तलाश की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि नेहा को जल्द और सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा.

पुरानी घटना ने बढ़ाई चिंता
यह मामला धुर्वा के मौसीबाड़ी खटाल के पास से 2 जनवरी को लापता हुए भाई-बहन अंश और अंशिका की घटना की याद दिलाता है. दोनों बच्चों को 13 जनवरी को रामगढ़ के चितरपुर से सकुशल बरामद किया गया था. उस मामले में पुलिस ने इनाम घोषित किया था और दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी.

बच्ची का हुलिया और पहचान
पुलिस के अनुसार नेहा टोप्पो मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली है. उसके पिता का नाम सीताराम टोप्पो है. नेहा के छोटे बाल हैं, आंखें काली हैं और रंग सांवला है. वर्तमान पता: C/O इलियासा लकड़ा, गांव- गिरजा टोली, डिबडीह, थाना- डोरंडा, रांची.

पुलिस की अपील
बच्चों के लापता होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी के घर से बाहर न जाने दें. साथ ही, झारखंड के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि यदि कहीं भी नेहा टोप्पो दिखाई दे या उससे जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले को ₹21 हजार का इनाम दिया जाएगा.

Tags:ranchiranchi updateranchi latest newsranchi newsranchi big updateranchi missing newsmissing news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.