✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली विभाग की लापरवाही : ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली  का पोल गिरा, बाल-बाल बचे कई लोग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:01:54 AM

जामताड़ा (JAMTARA): मिहिजाम पुराना चेक पोस्ट के आसपास के क्षेत्र में अचानक कोहराम मच गया. रविवार दोपहर यहां ग्यारह हजार बिजली का एक तार टूट कर नीचे गिर गया. गनीमत रही कि तब वहां इक्के दुक्के लोग ही मौजूद थे. यहां बड़ी अनहोनी होते होते बची है. इसकी सूचना सबस्टेशन मिहिजाम को दी गई. जिसने समय रहते बिजली आपूर्ति डिस्कनेक्ट कर दिया.

अव्यवस्था की पोल

यहां बिजली का तार बेहद जर्जर पोल पर खींचा गया था. स्थानीय इसकी की जानकारी लगातार लोग विभाग को दे रहें थे. यहां एक के बाद एक गिरता बिजली का पोल अव्यवस्था का पोल खोल रहा है. इसके ठीक नीचे दर्जनों पशुशाला है. जिस वक्त यह पोल टुटा उस समय जानवर के साथ अधिकांश पशुपालक चारागाह में थे. यहां इक्के दुक्के ही लोग बचे थे. जहां हमेशा सैकड़ों की संख्या में पशुपालक अपने पशुओं के साथ रहते हैं. इसे लेकर बीजेपी झारखंड सरकार पर हमलावर है. वहीं स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही से संकट में फंसे हुए है. आलम यह है कि विभाग के लोग बचाव में जुटे हैं. बता दें कि ऐसी ही लचर और डरावनी व्यवस्था से चिंतित जामताड़ा विधायक अपने ही सरकार के खिलाफ लगातार धरना देते रहें हैं. उनकी बात भी नक्कारखाने में तूती की आवाज बन दब जाती है. ऐसे में आम लोगों के जान माल की रक्षा बिजली विभाग से कौन करेगा.

रिपोर्ट: आर.पी. सिंह, जामताड़ा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.