☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

न्यूज कवर करने गए रिपोर्टर को हाथियों ने दौड़ाया, बाल-बाल बची जा'न

न्यूज कवर करने गए रिपोर्टर को हाथियों ने दौड़ाया, बाल-बाल बची जा'न

चाईबासा(CHAIBASA): सारंडा जंगल हाथियों के लिए जाना जाता है. मगर, ये हाथी कई लोगों के लिए काल भी बन चुके हैं. ताजा मामला एक न्यूज रिपोर्टर का है, जो हाथियों से बाल-बाल बचे हैं. दरअसल, सारंडा जंगल से निकलकर तीन हाथियों ने बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे गुवा शहर में घुसने की कोशिश की. लेकिन गुवा शहर का प्रवेश द्वार, जिसे हिरजीहाटिंग रोड वेलकम गेट कहा जाता है, वहां से रोड क्रॉस करते हुए सेल के रानी चुंआ खदान की ओर घुस गए. कुछ देर के बाद रानी चुंआ खदान क्षेत्र से निकलकर फिर सड़क किनारे वेलकम गेट क्रॉस कर सारंडा के जंगलों में प्रवेश कर गए. वहीं, हाथियों के वेलकम गेट के समीप आते ही गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. ताकि हाथी किसी को नुकसान ना पहुंचाएं. साथ ही आसपास के लोगों को जानकारी मिलते ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई.

हाथियों ने रिपोर्टर को दौड़ाया

इस दौरान गुवा न्यूज़ के संवाददाता संदीप कुमार प्रसाद को समाचार संकलन के दौरान हाथियों ने दौड़ा दिया. इससे संवाददाता हाथियों के हमले से बाल-बाल बचे. तुरंत ही इसकी सूचना गुवा वन विभाग पदाधिकारी उप परिसर छोटे लाल मिश्रा को दी गई. खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और जवानों ने घटनास्थल पहुंच हाथियों को भगाने का प्रयास किया. खबर लिखे जाने तक हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है. अचानक आए तीन हाथियों को देख हिरजीहाटिंग के रहने वालों में खलबली मच गई है. अब उन्हें रात में डर सताने लगा है कि कहीं रात में हाथी उनके घरों को ना नुकसान पहुंचा दे. इस दौरान हाथियों को देखने के लिये वहां लोग पहुंचे. इससे पहले हाथियों ने मारंगपोंगा गांव में लोगों के घरों को तोड़ भारी नुकसान पहुंचाया था.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)  

Published at:03 Aug 2022 08:08 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.