✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आधी रात टुंडी में हाथियों का तांडव, घरों को किया क्षतिग्रस्त, मशालचियों ने झुंड को खदेड़ा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:38:57 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया. बताया जा रहा है कि पांच हाथियों का यह झुंड, जिसमें एक बच्चा हाथी भी शामिल था, गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश कर गया. डंडाटांड़ के रास्ते दलुगोड़ा गांव पहुंचते ही हाथियों ने रिहायशी इलाके में आतंक फैला दिया.

जानकारी के अनुसार, हाथियों ने दलुगोड़ा गांव निवासी रामलाल मुर्मू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखी धान की फसल हाथियों ने खा ली और बाकी अनाज बिखेर दिया. दीवार तोड़कर हाथी घर के अंदर घुस गए. उस समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू और उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी, सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं. गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गईं. घटना के वक्त घर के मुखिया रामलाल मुर्मू रोजगार के सिलसिले में बाहर थे.

सूचना मिलते ही मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़कर चीना पहाड़ी की ओर भेजा. शुक्रवार सुबह भाजपा टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू पीड़ित परिवार से मिले और घटना की जानकारी ली. उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की. साथ ही तत्काल राहत के तौर पर अनाज और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की बात कही. हाथियों के इस उत्पात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

रिपोर्ट: नीरज कुमार

Tags:dhanbaddhanbad newsdhanbad latestdhanbad big newsdhanbad news updatenews updatelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.