✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा में हाथियों का ताड़व, युवक की कुचलकर ले ली जान, गांव में दहशत

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 11:43:59 AM

कोडरमा(KODARMA): जिले के कटेया गांव में जंगली हाथियों के हमले ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी. करीब 12 बजे 15 से 20 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान 35 साल के रोहित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन्हें पटककर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई.

हाथियों का यह झुंड पिछले एक महीने से सतगांवा प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है. जब हाथी गांव में पहुंचे, तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उन्हें खदेड़ने के लिए निकल पड़े. इसी बीच रोहित कुमार ने देखा कि हाथी उनके गोशाला की ओर बढ़ रहे हैं. अपने मवेशियों और घर को बचाने के इरादे से वह अकेले ही हाथियों के सामने डट गए.

लेकिन हाथियों का सामना ना कर सके जिसकी उनकी जान चली गई. रोहित अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. दो दिन पहले भी यही झुंड गजधर गांव में घुस आया था, जहां एक घर को नुकसान पहुंचाया गया और अनाज बर्बाद कर दिया गया. लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में गुस्सा हैं. लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की है.

 

Tags:Koderma elephantelephant attackKoderma elephant newsKoderma updatehathi news kodarmaelephant kills manhathi attackkodarmabreaking kodarma

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.