✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुएं में गिरकर हाथी की मौत, जानिए कहां का है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:46:46 PM

बोकारो- यह खबर बोकारो जिले के गोपो से आई है जहां एक हाथी कुएं में गिर गया. रात के अंधेरे में वह खेत में विचरण कर रहा था. तभी अंधेरे की वजह से वह कुएं में गिर गया है. सुबह-सुबह लोगों ने देखा कि कुएं में एक हाथी गिरा हुआ है. वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है.बताया जा रहा है कि बीती रात हाथी भोजन की तलाश में गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ अंतर्गत गोपो गांव में विचरण कर रहा था.

जानिए हाथी के कुएं में घिरने की पूरी घटना के बारे में विस्तार से

शुक्रवार की सुबह यह खबर महुआटांड़  इलाके में फैली कि एक हाथी कुएं में गिरा हुआ है. इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. गोपो गांव के एक खेत में कुएं में हाथी के गिरे होने की सूचना मिलने पर लोग वहां इकट्ठा हो गए. पुलिस के अनुसार ऐसा लग रहा है कि यह मध्य रात्रि की घटना है. भोजन की तलाश में हाथी इधर खेत में लगी फसल को खाने के लिए आया होगा. तभी यह हादसा हुआ. कुएं में गिरे हाथी की मौत हो गई है.ऐसा देखने से प्रतीत हो रहा है. उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट: संजय कुमार/ बोकारो

Tags:Jharkhand newsBokaro newsElephant diesElephant dies after falling in a wellElephant dies in bokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.