✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी में हाथियों का हमला: खलिहान में हाथियों के झुंड को भगाने गई महिला की मौत, गांव में दहशत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:59:13 PM

खूंटी (KHUNTI): खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला. रविवार देर रात रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने 60 साल की एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान पड़हा राजा पुजार कोंगाड़ी की पत्नी मरियम कोंगाड़ी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, देर रात हाथियों का झुंड गांव के खलिहान में रखा धान खाने पहुंचा था. आवाज सुनकर मरियम घर से बाहर आईं और उसी समय हाथियों ने उन पर हमला कर दिया. हमले में महिला की मौके पर ही जान चली गई.

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन उससे पहले ही हाथी जंगल की तरफ लौट गए. वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच की. विभाग की ओर से परिवार को 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई.

वनपाल अविनाश लुगुन ने बताया कि हाथियों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे देर रात खेतों और खलिहानों में जाने से बचें और यदि हाथियों के आने की सूचना मिले तो तुरंत वन विभाग को जानकारी दें.

Tags:khuntikhunti newskhunti latest updateelephant attack in khuntielephant attackedelephantkhunti accidentaccident news jharkhandjharkhand latest updatejharkahnd big newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.