✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फूल की कली से भी कमज़ोर है झारखंड में बिजली व्यवस्था, हल्की सी आंधी और बारिश में हो जाती है गुल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:53:20 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है. इसमें बिजली रानी भी अपना खूब रंग दिखा रही है. हल्की सी हवा और बारिश में गायब हो जाती है. बिजली की हालत देख लोग कह रहे है झारखंड की बिजली फूल की कली से भी कमज़ोर हो गई. तभी तो हल्की हवा और बारिश में गायब हो जाती है. एक सवाल भी बिजली विभाग पर खड़ा हो रहा है कि मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों ख़र्च होते है फिर यह हालत क्यों है.

दरअसल झारखंड में पारा 40 के पार है. दिन में सूर्य देवता कहर बरपा रहे है. शाम होते होते उमस भरी गर्मी हो जाती है. इस बीच बिजली रानी गायब हो जाती है. कुछ ऐसा ही हर दिन का ड्रामा हो गया. हल्की सी भी हवा चलती है तो बिजली गुल हो जाती है. बिजली विभाग से पूछने पर हवा और पानी का हवाला दिया जाता है. ऐसा लगता है कि बस हवा चली तो तार ही गिर जाएगा.

जबकि हर साल करोडों रुपये मेंटेनेंस के नाम पर खर्च किये जाते है. दिन में चार चार घन्टे लाइन बंद कर दी जाती है कि मेंटेनेंस का काम चल रहा है. लेकिन जब फिर गर्मी आती है तो हाल जस का तस रहता है. इससे साफ है कि मेंटेनेंस के नाम पर बस लीपा पोती की जाती है और इसमें भी घोटाले हो जाता है.

Tags:JharkhandElectricityJharkhand Newsjharkhand News updatedBijkiRanchiPalamuJharkhandJbvnlJharkhand bijli vitran nigam.limited

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.