✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंगाल के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा में खलल डाल सकती है बिजली,जाने क्यों है ऐसी आशंका

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:34:11 AM

धनबाद(DHANBAD): तो क्या इस बार बंगाल के पूजा में बिजली खलल डालेगी.  यह प्रश्न इसलिए उठ रहा है कि बंगाल सरकार के पावर प्लांट दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड को कोल इंडिया के अनुषंगी इकाई बीसीसीएल ने कोयला रोक दिया है. वहीं पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को कोयले की आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है .सूत्रों के अनुसार बंगाल के पावर प्लांटो के उपर बीसीसीएल का 300 करोड़ से अधिक का बकाया है. सिर्फ दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड पर लगभग 200 करोड़ रुपए का बकाया है. बीसीसीएल पिछले कई दिनों से कोयले की सप्लाई बंद कर रखी है, इस कारण बंगाल के पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक घट गया है. बताते हैं कि कोयले की कमी के कारण कई चिमनियों को बंद कर दिया गया है. बीसीसीएल के इस कदम के बाद बंगाल सरकार हरकत में आई है और बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ है. अगर यह मामला नहीं सुलझा तो बंगाल के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा पर इसका असर पड़ सकता है.बीसीसी एल सूत्रों का कहना है कि दुर्गा पूजा के समय में कर्मचारियों को वेतन और बोनस का भुगतान करना है ,इस वजह से अधिक पैसे की जरूरत है. पैसे की वसूली नहीं की गई तो कर्मियों को भुगतान कैसे किया जाएगा. अब देखना होगा कि यह मामला पूजा के पहले सुलझ जाता है या फिर विवाद बढ़ता है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.