✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में करंट का कहर:हाई टेंशन तार की चपेट में आए बाराती, मातम में बदली खुशी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 5:57:46 PM

दुमका(DUMKA):मौज मस्ती और उत्सव मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन जब यही खुशी लापरवाही में बदल जाए तो पलभर में बड़ा हादसा हो सकता है.दुमका जिले से ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बारातियों की मस्ती अचानक चीख पुकार में बदल गई.

बस की छत पर नाच रहे बाराती करंट की चपेट में आए

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायदाहा गांव के पास बारातियों से भरी बस हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई.बताया जा रहा है कि बस की छत पर बैठे और नाचते गाते कई बाराती अचानक करंट की चपेट में आ गए.इस हादसे में लगभग एक दर्जन बाराती झुलस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों में चीख पुकार शुरू हो गई.

पाकुड़ के पाकुड़िया से भुस्की जा रही थी बारात

जानकारी के अनुसार बारात पाकुड़ के पाकुड़िया से शिकारीपाड़ा के भुस्की गांव जा रही थी. रास्ते में कुछ बाराती बस की छत पर बैठकर जश्न मना रहे थे, तभी बस का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से हो गया.

PJMCH में इलाज जारी

घायलों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। घायलों में एक बाराती की हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

लापरवाही बन सकती है जानलेवा

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि वाहन की छत पर सफर करना और बिजली तारों के नीचे स्टंट करना कितना खतरनाक हो सकता है.थोड़ी सी लापरवाही कई परिवारों की खुशियां छीन सकती है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Wedding TragedyHighTension WireAccident NewsBreaking NewsElectric ShockBaratAccidentIndian NewsLocal NewsTragic IncidentViral News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.