✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चुनाव घोषणा के पहले ही चुनाव का माहौल, रक्षा मंत्री जाएंगे तो सीएम सहित कई नेता आएंगे !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:53:39 PM

धनबाद(DHANBAD) : चुनाव घोषणा के पहले ही चुनाव का माहौल झारखंड सहित धनबाद में तो यही दिख रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबाद सेंटर पॉइंट  बनेगा. आज गुरुवार को धनबाद से रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह के जाने के बाद 30 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद पहुंचेंगे.वह झारखंड स्किल कांक्लेव"2024 में हिस्सा लेंगे. इसके पहले 29 सितंबर को चिराग पासवान की धनबाद में सभा होगी. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी टुंडी में झारखंड नव निर्माण संकल्प सभा करेंगे. तिथि घोषित होने की प्रतीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 सितंबर को बलियापुर के हवाई अड्डा के पास झारखंड कॉन्क्लेव में भाग लेंगे. 

चिराग पासवान की पार्टी झारखंड में कितनी  सीटों पर दावेदारी पेश करेगी, अभी यह तय नहीं है, बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए 29 सितंबर को चिराग पासवान धनबाद आएंगे. वह नेहरू कंपलेक्स, कोयला नगर में सभा को संबोधित करेंगे. इधर, झारखंड स्किल कांक्लेव" 2024 की तैयारी को लेकर श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार बुधवार को धनबाद पहुंचे. बुधवार की संध्या सर्किट हाउस में डीसी  एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक के दौरान सचिव ने मुख्यमंत्री के स्वागत, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच पथ, स्टेज पर  मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन, एंकरिंग, टेंट निर्माण, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग, पार्किंग, डी एरिया, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियों में बारीकी से ध्यान देकर कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम स्थल पर लगभग 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे.  


साथ ही लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा. विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू भी किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारी 28 सितंबर से धनबाद में कैंप करेंगे.बैठक में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची के सचिव मुकेश कुमार, उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के प्रबंधक, प्रबंधक प्रोग्राम एंड ऑपरेशन विश्वरूप ठाकुर, प्रबंधक प्लेसमेंट एंड इंडस्ट्रियल लिंकेज  विनय कुमार, राजीव खरे प्रबंधक यूएनडीपी, धनबाद, जामताड़ा बोकारो व अन्य जिलों के जिला कौशल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी , दिवाकर सी द्विवेदी, श्रम अधिक्षक प्रवीण कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी  आनंद कुमार, एनडीसी  दीपक कुमार दुबे, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चंदन कुमार के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRajnath SinghCMChirag PaswaanSudesh Mahato

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.