✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होंगे मतदान

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 10:57:50 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा कर दी है. इस चुनावी प्रक्रिया में झारखंड की दो महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं, जिसको लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (जिनका पद अगस्त 2025 से रिक्त है)  का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है. इन दोनों सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी.

चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी. उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवारों को 11 जून तक नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा. मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न कर ली जाएगी.

इस बार चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया बैंगनी रंग का विशेष इंटीग्रेटेड स्केच पेन ही मान्य होगा. यदि कोई विधायक किसी अन्य पेन का इस्तेमाल करता है, तो उसका वोट अमान्य घोषित कर दिया जाएगा. आयोग का कहना है कि यह व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए की गई है.

झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में भी राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा. झारखंड की दोनों सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर सियासी चर्चाएं और तेज होने की संभावना है.

 

Tags:JharkhandRajya Sabha election JharkhandJharkhand Rajya Sabha electionElection Commission Rajya Sabha pollsJharkhand political newsShibu Soren Rajya Sabha seatDeepak Prakash Rajya SabhaRajya Sabha voting JuneElection CommissionRajya Sabha election update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.