✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाइक के टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:13:46 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह में चार बाइक सवार युवकों ने 67 वर्षीय महिला को बाइक से टक्कर मार दी जिससे उस महिला की मौत हो गई. घटना गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. हादसे के बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में दूसरे ही दिन उसकी मौत हो गई. महिला का नाम सीटिया देवी बताया जा रहा है. महिला की मौत के चंद घंटे बाद ही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुढियाखाद सेंट्रलपीठ रोड जाम कर दिया. जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है.

जानिए पूरी घटना

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका सीटिया देवी अकेले बुढियाखाद से दवा लेकर देर रात लौट रही थी. वहीं  इसी मुहल्ले के चार युवक एक बाइक पर सवार हो कर गुजर रहे थे. तभी उन्होंने महिला को धक्का मार दिया जिसके बाद वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई . चारो युवक बुढियाखाद के मुस्लिम इलाका निमतल्ला मुंहल्ला के रहने वाले है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चलाने वाले युवक मोहम्मद रेहान को पकड़ लिया, जबकि तीन और युवक फरार हो गए.

पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप

इस हादसे को लेकर परिजनों का कहना था की शव आने के बाद रोड जाम को जारी रखा जाएगा. इस बीच रोड जाम की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया मगर वहां कोई भी सुनने को तैयार नहीं है. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है. उनका कहना है कि  रविवार की रात घटना के बाद एक बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, तो पुलिस ने आरोपी चालक को छोड़ दिया है. अब गुसाये लोग चारो युवक को बुलाने को लेकर मांग कर रहे है. फिलहाल रोड जाम लगा हुआ है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

 

 

Tags:Elderly woman died due to bike collisioncriminalROADACCIDENTGIRIDIHJHARKHANDNEWSJHARKHANDUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.