✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में 8 हमलावरों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 1:14:15 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे बरोरा निवासी रविंद्र चौहान पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया.

 हमलावरों ने युवक पर बरसाईं गोलियां

बताया जा रहा है कि चार बाइक पर सवार करीब आठ हमलावर माथाबांध ग्राउंड के पास बरोरा-डुमरा मुख्य सड़क पर पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.इस हमले में रविंद्र चौहान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर बरोरा थाना में मामला दर्ज किया गया. शिकायत में गौरव चौहान, अनीश चौहान, पवन यादव, विशाल चौहान, नीरज उर्फ मोटका सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

 दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 

रविवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकुब ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से विशाल चौहान और अनीश चौहान को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और बरोरा थाना में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज है.फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.पूरे मामले की जांच जारी है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad NewsJharkhand NewsFiring IncidentShootoutCrime NewsPolice ActionArrestedGang RivalryAttempt to MurderLaw and OrderBreaking NewsLocal CrimeInvestigationBihar Jharkhand News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.