✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

EID 2024 : झारखंड में मनाई गई ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:35:16 PM

रांची (TNP Desk) : आज ईद का त्योहार है. झारखंड सहित पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. राजधानी रांची सहित पूरे राज्य के ईदगाहों और छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. ग्रामीण इलाकों में भी ईद का उत्साह देखा जा रहा है. लोगों ने 29 दिन के रोजे के बाद ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. 

मौलाना ने दिया ये संदेश 

हरमू रोड स्थित रांची ईदगाह में दस बजे नमाज पढ़ी गयी. नमाज से पूर्व मौलाना ने ईद का संदेश दिया. मौलाना ने शांति, सद्भाव और सभी के साथ मिलजुल कर ईद की खुशियां मनाने की अपील की. उन्होंने राज्य और देश में अमन व चैन के साथ-साथ पूरे दुनिया में शांति और सद्भाव के लिए विशेष दुआएं कीं. कर्बला चौक में भी नमाजियों ने नमाज अदा की. यहां ईद का मेला लगा है, जहां खाने-पीने का कई स्टॉल लगाये गये हैं. खास पकवानों की दुकानें सजी हैं.

ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह 

राजधानी रांची में ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बुधवार को चांद दिखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. घर से बाहर निकलकर बाजार में खूब खरीदारी करते दिखे. ईद के मौके पर लोगों के स्वागत के लिए सवैया, केसर पिस्ता, मेवा, खोवा की जमकर खरीदारी की गयी.

Tags:eid 2024eid ul fitr 2024 dateeid ul fitr 2024ramadan 2024eid ul fitr moon 2024eid ul fitr date 20242024 eid ul fitreid moon 2024ramazan 2024eid-ul-fitr 2024ramzan 2024eid in jharkhandjharkhandeid in ranchiranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.