✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मरीजों के पेट पर पड़ रहा महंगाई का असर, SNMMCH के भोजन लिस्ट में की गई कुछ चीज़ो की कटौती, जानिए 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:44:22 AM

धनबाद(DHANBAD) : महंगाई का असर मरीजों के पेट पर भी.  जी हां, धनबाद के SNMMCH  में मरीजों के खाने के बजट में कटौती कर दी गई है.  डाइट में भी कटौती हुई है.  नया डाइट चार्ट पहली जनवरी से प्रभावी हो गई है. मरीजों को अब पहले की अपेक्षा कम भोजन मिल रहा है.  प्रबंधन का कहना है कि खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम के कारण एजेंसी पुरानी दर पर खाना की आपूर्ति  करने के लिए तैयार नहीं थी. सरकार से रेट बढ़ाने का आग्रह किया गया था लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गई. इसके कारण मरीजों के खाने में कटौती करनी पड़ी है.

सरकार ने दी स्वीकृति 
 
मैनेजमेंट का कहना है कि  सरकार से नए डाइट चार्ट पर स्वीकृति लेकर उसे लागू कर दिया गया है.  खाने पर प्रति मरीज  प्रतिदिन  ₹100 खर्च करने का प्रावधान है.  इसमें सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात का खाना शामिल है.  इसी राशि में खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का दाम भी शामिल होता है.  लगातार सभी चीजों के दाम बढ़ने के बाद एजेंसी ने खाना सप्लाई करने में असमर्थता जताई तो सरकार को पत्र लिखा गया.  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

लागू कर दिया गया है नया डाइट चार्ट 

नई डाइट चार्ट के अनुसार मरीजों को अब दो अंडे की जगह सिर्फ एक अंडा, दो केले की जगह सिर्फ एक केला मिल रहा है. दूध 300ml की बजाए 200ml कर दिया गया है.  चावल और आटा में भी 50-50 ग्राम की कटौती की गई है.  प्रतिदिन 200  ग्राम चावल का भात  और 200 ग्राम आटे की रोटी मिलती थी. अब 150 ग्राम कर दिया गया है. फलों में बदलाव किया गया है. अब तो लगता है कि SNMMCH में नया डाइट चार्ट लागू हो गया है तो अब दर नहीं ही बढ़ेगी और मरीजों को इसी तरह कम भोजन मिलता रहेगा. यह बात सच है कि सरकार चाहे जो भी दावा  कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. यह बात भी सच है कि अस्पताल का खाना सिर्फ वही लोग खाते हैं, जिनके घरों में चूल्हे नहीं जलते अन्यथा भोजन खाने लायक होता है अथवा नहीं, यह तो  मरीज ही बता सकते है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:SNMMCH hospitaldhanbad SNMMCH hospitalfood list snmmch dhanbaddhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.