✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कल से झारखंड के कुछ हिस्सों में दिखेगा साइक्लोन का असर, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:10:03 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  झारखंड में वापस से साइक्लोन आने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बन रहा है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व व ईस्ट सेंट्रल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसकी वजह से बारिश की संभावना जाहिर की गयी है. जिसका असर आपको झारखंड में देखने को मिलेगा. आशंका जताई जा रही है कि कल से झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है. 

बता दें कि अभी से ही राजधानी मे ठंड का एहसास होने लगा है. सुबह और शाम होते- होते हल्की ठंड पड़ने से आम नागरिक गर्म कपड़े निकालने लगे है. पिछले 24 घंटे की बात करे तो सबसे ज्यादा तापमान डाल्टेनगंज का रहा जहां 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान कांके में दर्ज किया गया जो 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. अब अगर बारिश होती है तो तापमान में बहुत जल्दी गिरावट होती दिख जाएगी. फिलहाल मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर तक तापमान के बढ़ने और गिरने की आशंका जताई है. 

Tags:jharkhand weatherweather news updatejharkhand breaking newsjharkhand newsweathernewsweatherweather updateweather news todayweather newsweather update todayweather reportweather channelranchi weather updateranchi weather newscyclone in jharkhandbay of bangal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.