☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक खास मेडिकल टीम की देखरेख में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चल रहा इलाज, पढ़िये पारस के डॉक्टर ने क्या कहा

एक खास मेडिकल टीम की देखरेख में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चल रहा इलाज, पढ़िये पारस के डॉक्टर ने क्या कहा

रांची (RANCHI): झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. अभी उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि मंत्री की हालत सामान्य है. एक कॉमन मेडिकल टीम बनाई गई है. जो उनकी लगातार देखरेख कर रही है. किसी प्रकार के इंफेक्शन से बचाने के लिए उन्हें  कम लोगों से मिलने की सलाह दी गई है.

बता दें कि जगरनाथ महतो की तबीयत उस वक्त बिगड़ी, जब विधानसभा की कार्रवाई चल रही थी. मंत्री जगरनाथ महतो से मिलने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे थे. कई विधायक भी कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे. 

डॉक्टरों की निगरानी में  मंत्री

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कल बरही विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर रेड मारने पहुंचे थे और कई किलोमीटर मोटरसाइकिल से यात्रा की थी. इसी को उनकी तबीयत खराब होने का वजह माना जा रहा है. फिलहाल मंत्री जगरनाथ महतो ठीक हैं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

Published at:01 Aug 2022 04:31 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.