✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छठी क्लास का छात्र नहीं लिख पाया एप्लीकेशन तो शिक्षा मंत्री का रिएक्शन जानिये

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:46:55 AM

रांची (RANCHI): राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो बोकारो के राजकीय मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले थे. इस दौरान उन्होंने स्कूल के छठी क्लास के छात्र को एप्लीकेशन लिखने कहा, वह छात्र एप्लीकेशन नहीं लिख पाया तो इसके बाद शिक्षा मंत्री शिक्षकों पर जमकर बरसे और खूब खरी-खोटी सुनाई. 

एक्शन मोड़ में मंत्री 

शिक्षा मंत्री इन दिनों एक्शन मोड में है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना दिवस के दिन भी उन्होंने कहा था कि कोई भी अधिकारी, पत्रकार, उस रास्ते से जा रहे हों तो रास्ते में अगर स्कूल है, तो वहां जाकर औचक निरीक्षण जरूर करें. इस बात को उन्होंने  JAC कार्यालय में कही थी, लेकिन इंप्लीमेंट भी कर ही ली. 

छात्रों और शिक्षकों की चेक की हाजिरी 

शिक्षा मंत्री छात्राओं और शिक्षकों की हाजिरी भी चेक करने लगे. निरीक्षण के दौरान स्कूल में मेन गेट भी खुला हुआ था. स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल परिसर में दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से सुझाव भी लिए और आवश्यक निर्देश भी दिए मौके पर बेरमो सीओ मनोज कुमार भी मौजूद थे, उन्हें भी उन्होंने कई निर्देश दी.

असामाजिक तत्व स्कूल का करते थे दुरुपयोग 

शिक्षा मंत्री को शिकायत मिली थी कि स्कूल परिसर में कुछ युवक घुसकर शराब भी पीते हैं, बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह से उन्होंने बात की और तुरंत इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. फुसरो नगर परिषद उपाध्यक्ष को बुलाकर विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण की भी जानकारी मंत्री जगरनाथ महतो ने ली,  उन्होंने कहा कि यह फुसरो बाजार का मुख्य विद्यालय है, इसलिए इसमें बेहतर सुविधा होना ही चाहिए साथ ही शिक्षकों को पढ़ाई में कोताही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए कहा है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.