✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिमडेगा: अंचल कर्मी के घर ईडी की दबिश, जमीन खरीद-फरोख्त मामले में छापेमारी, मचा हडकंप

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:03:30 AM

सिमडेगा (SIMDEGA): सिमडेगा के झुलन सिंह चौक स्थित अंचल कर्मचारी भानू प्रसाद के घर गुरूवार की सुबह आठ बजे ईडी टीम की ओर से छापामारी की गई. जिससे हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने चारों तरफ से घर को घेर रखा था. किसी को भी अंदर जाने या बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी.

रांची के बरियातू स्थित जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला

मिली जानकारी मुताबिक ईडी की टीम गुरुवार सुबह बड़गांई  अंचल के कर्मचारी भानू प्रसाद के सिमडेगा के झुलन सिंह चौक स्थित आवास पर पहुंची. और छापेमारी करना शुरू कर दी. सूत्रों की माने तो रांची के बरियातू स्थित किसी जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में ईडी के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है. जहां ईडी की छापेमारी करीब सात घंटे तक चली. शाम के चार बजे ईडी की छापेमारी समाप्त हुई. ईडी की टीम अंचल कर्मी भानू प्रसाद को अपने साथ ले गई है.

रिपोर्ट:अमित रंजन

Tags:ED's raid on the house of the zonal workerraids in the land purchase and sale casethere was a stir.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.