✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के इतिहास में पहली बार हुई ईडी की एंट्री, जानिए मुखौटा बने कई कारोबारी कैसे होंगे बेनकाब

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:41:49 AM

धनबाद(DHANBAD): बीते कल यानि सोमवार का दिन धनबाद के वैध अवैध कारोबारियों के लिए पौ फटने के साथ ही बुरी खबर लेकर आया. अभी तो बालू कारोबारी सोए हुए ही थे कि ईडी की टीम उनके घरों में दबिश दे दी. कई जगह पर तो अभी गेट भी नहीं खुले थे लेकिन चहारदीवारी फांद कर यह टीम अंदर प्रवेश की और सोए लोगों को उठाकर बताया कि जांच को ई डी की टीम पहुंची है.

सोमवार को धनबाद, बिहार, बंगाल में कुल 2 दर्जन जगहों पर छापेमारी 

धनबाद के इतिहास में पहली बार प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हुई है. यह एंट्री क्या गुल खिलाएगी, कितने लोगों की गर्दन फंसेगी, मुखौटा बने कितने लोगों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी, इसको लेकर अभी केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं. सोमवार को ईडी की टीम ने धनबाद, बिहार ,बंगाल में कुल 2 दर्जन जगहों पर छापेमारी की. हजारीबाग में भी छापेमारी हुई है. हजारीबाग में यह छापेमारी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय सिंह के ठिकानों पर हुई है. धनबाद में छापेमारी जगनारायण सिंह, पुंज सिंह, सुरेंद्र जिंदल, अशोक जिंदल, रितेश शर्मा ,मिथिलेश सिंह के ठिकानों पर हुई है. साथ ही साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय को भी ईडी की टीम ने खंगाला है. छापामारी 2017 में बिहार के 18 बालू घाट की नीलामी से जुड़ी हुई है. धनबाद के लोग बिहार के बाहुबली के साथ मिलकर बालू का कारोबार कर रहे थे. सूचना के अनुसार पटना, छपरा और आरा में बालू खनन का पट्टा मिला था. बालू खनन में भारी अनियमितता के आरोप लगे थे. तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आरोप लगाया था कि रोक के बावजूद लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव और उनके साझेदार बालू घाटों से बालू का उठाव करवा रहे हैं .इस मामले में पटना के बिहटा में 2017 में दो एफ आई आर दर्ज की गई थी. ईडी की जांच अभी पूरी नहीं हुई है, किसके यहां से क्या मिला है, यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन चर्चा के मुताबिक दो-तीन लोगों के ठिकानों से नगदी बरामद होने की सूचना है. ईडी की टीम बंगले में प्रवेश करते ही गार्ड सहित घर के सभी लोगों का मोबाइल जब्त कर लिया. जहां जहां छापेमारी हो रही थी, वहां सीआरपीएफ के जवान तैनात थे. घर में किसी के प्रवेश की अनुमति नहीं थी.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:EdJharkhandDhanbadED's entry for the first time in the history of Dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.