✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड जमीन घोटाला: गिरफ्तार सात आरोपियों की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, अब घोटालेबाजों से होगी कड़ी पूछताछ

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:27:29 AM

रांची (RANCHI): रांची में फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जे और हेराफेरी को लेकर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. पिछले दिनों जहां रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकानों समेत 22 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की गई. तो वहीं इस मामले में 7 जमीन घोटालेबाजों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ़्तारी के बाद ED ने उन्हें 4 दिनों की रिमांड पर लिया था. वहीं अब बुधवार को सातों आरोपियों की रिमांड पाँच दिन और बढ़ा दी गई है. अब ईडी की टीम सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर 5 दिनों तक और कड़ी पूछताछ करेगी. रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में यह पहला मौका है. जब एक साथ 7 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है उसमें बड़गायीं सीआई भानु प्रताप समेत अफसर अली, प्रदीप बागची, इम्तियाज अहमद ,ताल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम हुसैन शामिल हैं. सभी आरोपियों से सेना की बरियातू स्थित लगभग 5 एकड़ जमीन और चेशायर होम स्थित 1 एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री से संबंधित पूछताछ की जा रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच इन आरोपियों को ईडी ऑफिस लाया गया है.

पहले मिली थी 4 दिन की रिमांड 

बता दें कि इससे पहले ईडी ने जिन सात जमीन घोटालेबाजों को गिरफ्तार किया है कोर्ट ने इन सातों को 4 दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया था.  प्रवर्तन निदेशालय ने ईडी की विशेष अदालत से 5 दिनों का रिमांड मांगा था. लेकिन कोर्ट ने चार दिन का रिमांड स्वीकृत किया है. अब बुधवार को रिमांड अवधि बढ़ दी गई है. कोर्ट ने और 5 दिन का समय दिया है. मालूम हो कि सेना की जमीन बेचने- खरीदने के मामले में ईडी ने आईएएस अधिकारी छवि रंजन समेत कई जमीन दलाल और सरकारी सेवकों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी. उसी दिन सात लोगों कोगिरफ्तार किया गया था.

 

Tags:ED's actioncontinues in fraudulent land misappropriation caseED gets five days remand from courtFormer DC Chhavi RanjanED office ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.