✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एदलहातू फायरिंग : जमीन कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे सैंकड़ों लोग, सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:57:21 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एदलहातू में बीते बुधवार की शाम धवन राम की हत्या के विरोध में एदलहातू चौक को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया है. लोगों के आक्रोश को देखते हुए चौक के पास स्थित दुकानें बंद हैं. उधर, नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा निवासी सूरज महली की हत्या के विरोध में लालगुटवा के सैकड़ों ग्रामीण ने कटहल मोड़ को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों लंबी-लंबी कतार लग गई है.

बता दें कि बुधवार शाम को बरियातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की घटना से इलाके में दहशत बन गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा धवन राम को रिम्स भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आधा दर्जन से ज्यादा चली गोलियां

धवन राम बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू स्थित महाराणा सिंह गली के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके साथ खड़े भोला सिंह नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है. मिली जानकारी के अनुसार, धवन राम देर शाम एदलहातु चौक के पास स्थित एक पान गुमटी के पास खड़े थे. उसी दौरान दो अपराधी मौके पर पहुंचे और धवन को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आधा दर्जन से ज्यादा गोली चलने की खबर है.

इधर मामले की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी, बरियातू थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में लगे हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, जमीन कारोबार को लेकर ही धवन राम को स्थानीय अपराधियों के निशाने पर था.पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है .हालांकि, इस घटना में धवन राम का एक दोस्त भी घायल हुआ है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  

Tags:firing in ranchiranchi newsranchi firingranchiranchi firing newsranchi violencefiring news ranchiranchi morhabadi firingranchi crime firing newsfiring in ranchi main roadranchi policeranchi news liveranchi curfewranchi violence newsincident of firing in ranchicurfew in ranchifiringranchi firing videoranchi protestranchi morabadi firingviolence in ranchiEdalhatu Firing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.