टीएनपी डेस्क (TNP DESK): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी बुधवार को अधिवक्ता राजीव कुमार को वापस कोलकाता ले जाएंगे. कोलकाता कोर्ट ने ईडी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अभियुक्त को कोलकाता वापस लाने का निर्देश दिया था. कोलकाता पुलिस कैश कांड में आरोपी अधिवक्ता राजीव कुमार का बयान लेने के लिए कोलकाता वापस बुलाया है.
अमित कुमार के शिकायत पर हुई थी गिरफ्तारी
कोलकाता पुलिस ने राजीव कुमार को 50 लाख नगद के साथ कोलकाता के एक मॉल से गिरफ्तार किया था. कोलकाता में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने भी प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके साथ ही पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में याचिका दायर कर अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने का प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया था. बता दे की अमित कुमार के शिकायत पर राजीव कुमार की गिरफ्तारी हुई थी.
