✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकारी अधिकारियों के चहेते विशाल चौधरी से आज पूछताछ करेगी ईडी, खुल सकते है कई राज़

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:11:10 PM

रांची(RANCHI): ईडी सोमवार को कारोबारी विशाल चौधरी से पूछताछ करेगी. ईडी ने समन जारी कर विशाल चौधरी को 28 नवंबर को दिन के 11:00 बजे रांची के डिस्टिक जोनल ऑफिस पहुंचने का निर्देश दिया था.

बीवी के साथ थाईलैंड रवाना होने के फिराक में था विशाल चौधरी

ईडी ने झारखंड के कई अधिकारियों के चहेते विशाल चौधरी को 26 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा था. दरअसल, विशाल अपनी पत्नी के साथ थाइलैंड जाने के फिराक में था. लेकिन विशाल को ईडी ने वहीं से उन्हें रोक दिया है. वहीं, विदेश जाने से रोकने के अलावा ईडी ने विशाल को समन जारी कर 28 नवंबर को पेश होने को कहा. 

विशाल का सत्ता पक्ष और अधिकारियों के साथ है उठना-बैठना

बता दें कि विशाल चौधरी की पैठ झारखंड में सत्ता की गलियारों से लेकर अधिकारियों तक है. इसी रसूख का फायदा विशाल चौधरी उठाता था. कोरोना काल में विशाल चौधरी की कंपनी से ही राज्य सरकार ने कोरोना जांच किट की खरीदारी की थी. इसके अलावा झारखंड में गरीब बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग का जिम्मा भी विशाल की कंपनी विनायक ग्रुप के पास थी. ऐसे में कई बड़े राजनेता से लेकर अधिकारियों तक विशाल का उठना बैठना था. अगर ईडी विशाल से पूछताछ करती है तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

पूछताछ में कई नाम आ सकते हैं सामने

झारखंड में कारोबारियों से लेकर सत्ता पर बैठे राजनेताओं तक ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है. ईडी की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से पैसे कमाने वाले लोगों में डर और भय का माहौल है. बता दें कि सोमवार यानी आज होने वाली पूछताछ में विशाल चौधरी से ईडी कड़े सवाल कर सकती है. विशाल चौधरी से पूछताछ में कई अधिकारियों के राज खुल सकते है. विशाल से पूछताछ के बाद किस अधिकारी का नंबर आएगा यह बताना मुश्किल है. लेकिन बड़े पद पर बैठे कई अधिकारी रडार पर आ सकते हैं.  

ईडी ने की थी विशाल के आवास पर छापेमारी

बता दें कि विशाल चौधरी के अशोक नगर स्थित आवास और दफ्तर में 24 मई को ईडी ने छापेमारी किया था. इस छापेमारी में कई दस्तावेज मिले थे. इसमें यह भी बात सामने आई थी कि विशाल चौधरी के आवास पर कई आईएएस और आईपीएस की बैठकी होती थी. कई फाइल को भी अधिकारी इसके आवास पर बैठ कर निपटाते थे. 

Tags:ED will interrogate Vishal Chaudharyed ranchi officeIAS puja singhal ed casejharkhand latest newsthe news postmoney laundering case hemant sorenwho is CA suman

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.