✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ईडी दिनेश गोप की दोनों पत्नियों से करेगी पूछताछ, खुलेंगे कई राज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:51:07 PM

रांची (RANCHI) :  पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नियों से अब ईडी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. रांची पीएमएलए कोर्ट ने दोनों से पूछताछ की अनुमति दे दी है.

कोलकाता से किया गया था गिरफ्तार

आपकों बता दें कि ईडी के अधिकारी दिनेश गोप की पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी से पूछताछ करेगी. दिनेश गोप की दोनों पत्नियों को एनआईए की विशेष टीम ने कोलकाता से लाखों रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था. जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

लेवी के पैसे को कंपनियों में करती थी निवेश

गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम ने दोनों को रिमांड पर लेकर 3 दिन पूछताछ की थी. उन पर आरोप है कि दिनेश गोप के सहयोगी सुमंत कुमार और अरुण गोप के साथ दोनों लेवी वसूलती थीं और उस पैसे को फर्जी कंपनियों में निवेश किया जाता था. अब ईडी इस मामले में दोनों से पूछताछ करेगी.

नेपाल से दिनेश गोप को किया गया था गिरफ्तार

ध्यान रहे कि दावा किया जा रहा है कि दिनेश गोप को एनआईए की टीम ने नेपाल स्थित किसी जगह से गिरफ्तार किया था. लेकिन खबर यह आ रही थी कि दिनेश गोप पुलिस के डर से नेपाल में बैठकर अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा है. हालांकि पीएलएफआई की कमर पहले ही झारखंड पुलिस तोड़ चुकी थी और इसके दर्जनों सदस्य या  तो गिरफ्तार किये जा चुके थें या पुलिस एनकांटर में उन्हें मार गिराया गया था. लेकिन बावजूद इसके दिनेश गोप नेपाल में बैठकर उगाही कर रहा था. इसी बीच वह नेपाल के रास्ते कनाडा जाने की फिराक में था. लेकिन उससे पहले ही जांच एजेंसियों की गिरफ्त में आ गया .  

Tags:ED will interrogateboth the wivesof Dinesh Gopmany secretswill be revealed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.