रांची(RANCHI): CM आवास की सुरक्षा में तैनात जवानों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ में पुलिसकर्मियों ने उन पुलिस अधिकारियों के नाम बताये हैं, जिनके कहने पर वह प्रेम प्रकाश के लिए काम कर रहे थे. इससे रांची पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है. इधर, दो दिनों की पूछताछ के बाद अमित अग्रवाल से ईडी ने कुछ दस्तावेज मांगे हैं. गिरफ्तार प्रेम प्रकाश का अवैध माइनिंग मामले में बयान दर्ज किया गया. प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 मिलने के बाद ईडी ने रांची के सार्जेंट मेजर से पूछताछ की थी. ईडी ने आरोपी जवान श्यामल होरो व मुकेश को 27 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया था. बीमार होने की बात कह कर दोनों हाजिर नहीं हुए. 28 को दोपहर दो बजे दोनों जवान ईडी दफ्तर पहुंचे. सार्जेंट मेजर ने इस पूरे प्रकरण में सारी गलती उन्हीं लोगों की बतायी है. जवानों ने सार्जेंट मेजर की बात को गलत बताया. ईडी इस मामले में सार्जेंट मेजर से एक बार फिर पूछताछ करेगी ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जिला पुलिस के कप्तान यानी वरीय पुलिस अधीक्षक से भी ED पूछताछ कर सकती है.
CM आवास की सुरक्षा में लगे जवानों से ED की टीम ने पूछताछ की, जानिए क्या बताया पुलिसकर्मियों ने

Published at:29 Aug 2022 12:41 PM (IST)
Tags:News