✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के सीएम के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ईडी का समन, 28 फरवरी को होना होगा पेश  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:15:28 PM

रांची(RANCHI): झारखण्ड में सक्रिय रहे पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के यहां से AK 47 बरामदगी मामले में ईडी ने झारखंड सीएम के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को समन भेजा है. ईडी ने सुरक्षा प्रभारी को 28 फरवरी को रांची जोनल कार्यालय में बुलाया है. ईडी उनसे प्रेम प्रकाश के आवास पर मिले AK 47 बरामदगी मामले में पूछताछ करेगी.

प्रेम प्रकाश के आवास से मिला था दो AK-47

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी प्रेम प्रकाश के आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी. इस दौरान उसके आवास से दो एके-47 राइफल और मैगजीन बरामद हुए थे. बरामद एके-47 सरकारी सुरक्षाकर्मी के थे. जिन सुरक्षाकर्मी के ये राइफल थे, वे जवान सीएम की सुरक्षा में तैनात थे.  

यह छापेमारी पिछले अगस्त महीने में हुई थी. जैसा कि सभी जानते हैं कि प्रेम प्रकाश सत्ता के इर्द गिर्द घूमने वाला शख्स रहा है. सरकार किसी की भी हो उसका बोलबाला हमेशा रहा है.

कौन है प्रेम प्रकाश?

झारखंड के सबसे बड़े पॉलिटिकल ब्रोकर ऊर्फ प्रेम प्रकाश के बारे में कहा जाता है कि पहले इनके इशारे पर ही आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग होती थी. बता दें कि साल 2016 में जब झारखंड में नयी उत्पाद नीति लागू हुई थी. उस दौरान शराब के रीटेलरों की नियुक्ति सरकार के स्तर पर ही की गयी थी. और शराब की खेप पहुंचाने का जिम्मा सरकार के झारखंड राज्य बीभरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का था. शराब के इन रीटेलरों के यहां सिक्यूरिटी और स्टॉफ की नियुक्ति इन्हें प्रेम प्रकाश की एजेंसी के मार्फत किया गया था. फिलहाल प्रेम प्रकाश जेल में बंद है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची

Tags:ED summons to Jharkhand CMED summons to Jharkhand CM security in-charge Vimal Kumarjharkhand cm hemant sorenhemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenjharkhand hemant soren newsjharkhandjharkhand newshemant soren jharkhand newsjharkand cm hemant sorenhemant soren ed summoned summons hemant sorenjharkhand chief ministerhemant soren ed summon latest newsed issues summons to jharkhand cm hemant sorenchief minister of jharkhandjharkhand cmhemant soren summoned by edjharkhand mining scamed summoned summons

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.