✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सोरेन के दूसरे करीबी भी ED की रडार पर, सीएम के प्रेस सलाहकार को भेजा गया समन

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:12:06 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में ईडी की जांच अब मुख्यमंत्री के करीबियों तक पहुंच चुकी है. पहले साहेबगंज में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के यहां ईडी ने छापा मारा. फिर उनसे पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. तो वहीं अब जानकारी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक कुमार पिंटू को ईडी ने समन भेजा है. ईडी ने अभिषेक पिंटू को 1 अगस्त को पेश होने को कहा है.

सरयू राय ने किया था ट्वीट

बता दें कि आज दिन में ही विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर इस ओर इशारा किया था. सरयू राय ने अपनी ट्वीट में कहा था कि अभिषेक पिंटू को ईडी समन भेज सकती है. क्योंकि उनके और पंकज मिश्र के बीच बातचीत का विवरण ईडी को मिल गया है. शाम होते तक आखिर अभिषेक पिंटू को समन भेज दिया गया है. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.    

पूजा सिंघल से हुई थी ईडी कि कार्रवाई शुरू   

दरअसल, राज्य में ईडी की कार्रवाई आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ शुरू हुई थी. मनरेगा घोटाले मामले में आईएएस पूजा सिंघल जेल में हैं. इसके बाद ईडी लगातार कार्रवाई पर कार्रवाई कर रही है. अब ईडी की ये कार्रवाई सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों और उनके सलाहकारों तक पहुंच गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.