☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब कोयला कारोबारी को जारी हुआ ED का समन,22 जून को होगी पूछताछ

अब कोयला कारोबारी को जारी हुआ  ED का समन,22 जून को होगी पूछताछ

रांची(RANCHI): झारखंड में अवैध पत्थर के बाद अब कोयला खनन पर ईडी की नजर है. ईडी ने कोयला कारोबारी इज़हार अंसारी को समन भेज कर 22 जून को पूछताछ के तलब किया है. बता दे कि इज़हार के ठिकानों से ईडी तीन करोड़ रुपये नगद छापेमारी के दौरान बरामद किया था. ईडी को शक है कि झारखंड में बड़े पैमाने पर कोयला का खेल जारी है.कोयला खनन का पैसा बड़े अधिकारियों तक पहुंचने की बात भी सामने आई है.

बता दे कि इज़हार अंसारी समेत 14 ठिकानों पर ईडी ने 03 मार्च को छापेमारी किया था. इस छापेमारी में कई अहम दस्तवेज ईडी को हाथ लगे थे, साथ ही तीन करोड़ नगद इज़हार के ठिकानों से मिले थे. ईडी को जानकारी मिली है कि इज़हार शेल कंपनी बना कर बड़े अधिकारियों का पैसा सफेद करने का भी काम करता था.दावा किया जाता है कि इज़हार अंसारी पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि बरसती थी, यही कारण है कि  उसे कम दर पर कोयला खदानों की लीज दे दिया जाता था. खैर अब  जब इज़हार से पूछताछ होगी उसके बाद और भी कई अधिकारी और सफेदपोश लोगों को ईडी तलब कर सकती है.समन के साथ कई लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है.

ईडी जब कोयला खनन के खेल से पर्दा उठाएगी तो इसमें भी कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते है.

Published at:16 Jun 2023 09:34 PM (IST)
Tags:Illegal coal mining jharkhandIzhar ansari summonedSummon by edHazaribagEd action
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.