✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BYJU’S के बेंगलुरु स्थित तीन ठिकानों पर ED का छापा, जानिए क्या है मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:22:57 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):  BYJU’S के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन के बेंगलुरु स्थित तीन ठिकानों पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा तलाशी ली जा रही है.  जानकारी के अनुसार ED फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के तहत ये कार्रवाई कर रही है. यह छापेमारी बायजू रवींद्रन और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड में की गई है. जांच एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई कुछ लोगों से मिली विभिन्न शिकायतों के आधार पर की गई.

 दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा भी जब्त किया है. जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी को 2011 और 2023 के बीच 28,000 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) मिला है. इसके अलावा कंपनी ने भी FDI के नाम पर पैसा अलग-अलग देशों में भेजा. बता दें कि ईडी की कार्रवाई अभी भी जारी है.

Tags:ED raidsthree locations of BYJU'S in BengaluruBYJU'S Founder and CEO Byju Raveendran

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.