✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big update : चर्चित  IAS छवि रंजन के कई ठिकानों पर ED की रेड, रांची में DC रहते बड़े पैमाने पर जमीन घोटाले का आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:43:34 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में पिछले साल से ही ED की कार्रवाई तेज है. एक एक कर कई बड़े चहरे ईडी की रडार पर आते जा रहे हैं. झारखंड में आज यानि गुरुवार को ED की एक और बड़ी करवाई हो रही है. ये कार्रवाई रांची के पूर्व डीसी और वर्तमान में निदेशक समाज कल्याण विभाग और आईएएस छवि रंजन के खिलाफ हो रही है. जमशेदपुर स्थित उनकी पत्नी लवली के घर के ठिकानों सहित कुल 22 ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है.  मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी भी ED के निशाने पर हैं. वहीं आपको बता दें कि जमीन से जुड़े मामलों को लेकर ये छापेमारी की जा रही है. जिलों के कई सीओ और जमीन कारोबारियों के खिलाफ भी छापेमारी जारी है. जमीन की गलत रजिस्ट्री,गलत मोटेशन और जमीन के हेर फेर से जुड़ा ये पूरा मामला मामला बताया जा रहा है.   

बाबूलाल ने ट्वीट कर क्या कहा 

वहीं इस मामले में बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि खबर आ रही है कि हेमंत राज में राँची में हुए 10 हज़ार करोड़ रूपये के ज़मीन घोटाले के मुख्य किरदार आईएएस(पूर्व डीसी) छवि रंजन के राँची, जमशेदपुर सहित दूसरे राज्यों के कुल 22 ठिकानों पर #ED की रेड चल रही है. ये वही अफ़सर है जिसने कोडरमा में डीसी रहते किमती सरकारी सागवान के पेड़ों की चोरी की थी.  इस मामले में चार्जशीटेड यह अफ़सर हाईकोर्ट से ज़मानत पर है. हेमंत सोरेन जी को राजधानी राँची में डीसी जैसे महत्वपूर्ण पद के लिये ऐसे ही अफ़सर की ज़रूरत थी. “प्रेम” की कृपा बरसी और छवि राँची में ज़मीन लूटपाट के लिये ही लाये गये. इनसबों ने देश और मातृभूमि की रक्षा करने वाली सेना तक की ज़मीन को बेच खाने में कोई कसर उठा नहीं रखा. इनकी करतूतों और इनके ख़िलाफ़ उच्चाधिकारियों की जाँच एवं कार्रवाई की रिपोर्ट को दबाये बैठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को मैं ने कई बार पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया लेकिन वो चुप्पी साधे रहे. हेमंत जी, अपराध करना और और अपराधी को बचाना समान जुर्म है. इस जॉंच की ऑंच भी अगर आपतक पंहुचेगी तो आदिवासी होने की दुहाई मत देने लगियेगा.

CM के माइंस नवीनीकरण को लेकर भी चर्चा में थे छवि रंजन 

गौरतलब है कि पिछले दिनों CM हेमंत सोरेन के रांची स्थित खदान लीज नवीनीकरण को लेकर तत्कालीन उपयुक्त रहे छवि रंजन सुर्खियों में थे , फिलहाल ये मामला भी ED के फाइल में दर्ज है । आईएएस छवि रंजन और उनके करीबियों के यहाँ चल रहे रेड को लेकर सरकारी महकमों में हड़कंप मचा हुआ है । 

Tags:jharkhandranchiED raids several locations of Rich IAS Chhavi RanjanIAS Chhavi RanjanEDed raid

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.