रांची(RANCHI): मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन मामले में ईडी की जांच सीएम हेमंत सोरेन के CA जे. जयपुरियार तक पहुंच चुकी है. ईडी ने बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन परिवार के सीए जे. जयपुरियार के ठिकाने छापेमारी की. इस छापेमारी में जांच एजेंसी जरूरी कागजातों को खंगाल रही है.
18 जगहों पर हुई छापेमारी
बता दें कि बुधवार यानी 24 अगस्त के तड़के सुबह से ही ईडी की टीम छेपमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक ईडी रांची में 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है. ईडी अरगोड़ा चौक के पास वसुंधरा अपार्टमेंट के आठवें तल पर पहुंची. यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार पर है. छापेमारी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा ईडी प्रेम के अशोक नगर स्थित बंद पड़े ऑफिस में छापेमारी कर रही है. ईडी ने 25 मई को भी प्रेस प्रकाश के वसुन्दरा अपार्टमेंट स्तिथ आवास और दफ्तर पर छापेमारी की थी. इसके अलावा हरमू स्तिथ आवास पर रात भर छापामारी हुई थी.
रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची
