✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिग अपडेट : ED रेड में नगद सहित कई अहम दस्ताबेज जब्त, फ़ोन को खांगलेगी ED

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:43:42 PM

रांची(RANCHI): CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू के आवास पर ईडी की छापेमारी खत्म हो चुकी है, करीब17 घन्टे की छापेमारी में कई अहम दस्तावेज,मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण को ईडी ने जब्त किया है. इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से परहेज किया,  आर्किटेक्ट विनोद सिंह के आवास से 20 लाख नगद और कई शेल कंपनी के दस्तावेज बरामद हुए है.वहीं  साहिबगंज DC रामनिवास यादव के सरकारी आवास से आठ लाख नगद समेत 14 राउंड कारतूस बरामद किया है.संभवता ईडी की ओर से अभिषेक श्रीवास्तव,उपायुक्त रामनिवास यादव,विनोद सिंह को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

बता दे कि अहले सुबह पांच बजे ईडी की एक बड़ी टीम झारखंड,बंगाल और राजस्थान में करीब 11 ठिकाने पर दबिश बनाई थी.यह छापेमारी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू,CM के करीबियों में शुमार विनोद सिंह,रिंकू के रांची स्तिथ आवास और साहिबगंज DC रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान आवास समेत DSP राजेन्द्र दुबे के हजारीबाग आवास पर छापेमारी हुई.बता दे कि यह मामला एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन से जुड़ा हुआ है.इस मामले में दो साल से ईडी की जांच चल रही है.इस जांच में अब तक खान सचिव पूजा सिंघल,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरने के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा,प्रेम प्रकाश समेत दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.इस केस के मुख्य गवाह विजय हासदा को  डरा धमका कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी.

हालफनामा में ED ने किया है जिक्र 

इसका जिक्र प्रेम प्रकाश के खिलाफ दाखिल हलफनामा में ईडी ने जिक्र किया है.इस मामले में साहिबगंज के तत्कालीन SP नौशाद आलम से लेकर अन्य कई अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है.लेकिन ईडी इसकी तह तक जाने की कोशिश कर रही है.आखिर वह कौन कौन लोग है जो जांच को प्रभावित करना चाह रहे थे और इसके पीछे की मंशा को जानने की कोशिश हो रही है.

Tags:ED raidJharkhand ED actionsJharkhandNewsNews updateEd actionCm press advisorVinod singhSahibganj DCRamniwas yadavJharkhand breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.