☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि के आवास समेत 18 जगहों पर ईडी का छापा

BREAKING :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि के आवास समेत 18 जगहों पर ईडी का छापा

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साहेबगंज  स्थित आवास सहित उनके करीबियों के आवास और दफ्तर पर ईडी ने दबिश बनाई है. ईडी की छापेमारी साहेबगंज, बरहेट और राजमहल में सुबह 5 बजे से चल रही हैं. टेंडर मैनेज मामले में ईडी कार्रवाई कर रही है. झारखंड में 18 जगह पर ईडी ने एक साथ छापा मारा है.

साहेबगंज में पंकज मिश्रा के अलावा कारोबारी राजू,पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के दफ्तर और घर पर छापेमारी चल रही है. वहीं बरहरवा में कृष्ण शाह समेत तीन पत्थर कारोबारियों के यहाँ छापेमारी चल रही है. 

ईडी की टीम पहले भी जा चुकी है

साहेबगंज.पूजा सिंघल प्रकरण मामले में ईडी की साहेबगंज गयी थी.वहां स्थानीय लोगों से कई मामलों में जानकारी जुटाई गई थी. वहीं DMO से भी ईडी ने हफ्ते भर पूछताछ की थी. अब मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा पर दबिश बनी है. हो सकता है छापेमारी के बाद ईडी पंकज मिश्रा को पूछताछ के लिए भी बुलाए.

Published at:08 Jul 2022 08:56 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.