✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ED raid in Ranchi: मामूली घरेलू नौकर के घर मिला 40 करोड़ से ज्यादा का रकम, गिनती करते-करते मशीन हुई खराब

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:56:30 AM

रांची(RANCHI): मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी नौ घन्टे से जारी है. इस छापेमारी में आलमगीर आलम के PS के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 40 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए जा चुके हैं.अब भी नोट की गिनती जारी है. नोट गिनने के लिए बैंक से अधिकारियों को बुलाया गया है. साथ ही कैश वैन भी जहांगीर के ठिकाने पर लाई गई है. बताया जा रहा है नोट गिनते गिनते कुछ मशीन भी खराब हो चुकी है. इडी के अधिकारी नोट मिलने के बाद जहांगीर से पूछताछ कर रही है.आखिर पैसा किसका है, इसका श्रोत क्या है.लेकिन उसके पास कोई जवाब नहीं है.

क्या  जहांगीर को गिरफ्तार करेगी ED 

इस मामले में छापेमारी खत्म होने के बाद जहांगीर को ईडी गिरफ्तार कर सकती है.जिसके बाद बरामद दस्तावेज,मोबाइल फ़ोन और नगद के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी. साथ ही जहांगीर के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच कर उसका डेटा रिकवर करने का काम करेगी.

कई दस्तावेज और जेवरात भी बरामद

बता दे कि ईडी की छापेमारी आलमगीर आलम के PS संजीव लाल ,जहांगीर आलम समेत इनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर चल रही है.सभी जगह कई दस्तावेज बरामद हुए है. वहीं ईडी सूत्रों के मुताबिक कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं

आलमगीर आलम ने पूरे मामले से झाड़ा पल्ला

इस मामले में आलमगीर आलम ने पल्ला झाड़ लिया है. उनका कहना है कि पैसा किसका है यह जानकारी उन्हें नहीं है. मीडिया से जो जानकारी मिली है वह भी उसी को जान रहे हैं. 

रिपोर्ट: समीर हुसैन

यह भी पढ़ें 

ED Raid In Ranchi : बुरे फसे PA संजीव लाल, मंत्री आलमगीर ने झाड़ा पल्ला, जानिए क्या कहा

Tags:Jharkhand newsRanchi newsED raid in RanchiMore than 40 crore rupees recoveredAalamgir aalamED RAID IN RANCHIMinister AlamGir AlamJharkhand News UpdateJharkhand Minister Alamgir Alam OSD Sanjeev LalAlamgir Alam JharkhandJharkhand Cash RecoverED Raid UpdateRanchi ED RaidVirendra Ram CaseRanchi Virendra Ram Case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.