✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद और दुमका में हुए अवैध खनन में संलिप्त अधिकारियों का ईडी खंगाल रही ब्योरा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:34:00 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में अवैध खनन नासूर सा बन गया है.बात धनबाद की हो या दुमका सभी जगहों पर अवैध खनन बे रोक टोक जारी है. इसमें जिले के अधियाकरियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता. अवैध खनन के खिलाफ झारखंड में चल रही ईडी की कार्रवाई से लोगों में उम्मीद की किरण जगी है. अवैध खनन की शिकायत कर जिले में थक चुके लोग अब रांची के ईडी दफ्तर पहुंच कर शिकायत कर रहे है.लगातार मिल रही शिकायत के बाद ईडी ने झारखंड पुलिस से एक ADG और आईपीएस के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जानकारी की मांग किया है.  

ईडी को शिकायत मिली है कि धनबाद में एक बड़े रखुखदार बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे है. इन्हे रोकने वाला कोई नहीं है. धड़ल्ले से हर दिन लाखों के रुपये के कोयले को निकाल कर तस्करी करने में लगे है. वहीं इसमें प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं होने से शक की निगाह उनके तरफ भी जा रही है.धनबाद वासीयों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को किया लेकिन इनकी एक ना सुनी गई. आखिर कार अवैध खनन के खिलाफ अब आम लोग ईडी दफ्तर पहुंच गए और जिले के एसपी के खिलाफ शिकायत किया है.   

वहीं बात दुमका की करें तो दुमका में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन हुआ है. इसमें भी एक बड़े माफिया के खिलाफ शिकायत आम लोगों ने ईडी से किया है.ईडी अब दुमका के मामलों की भी जांच करेगी. फिलहाल दोनों जगहों से अवैध खनन में जानकारी इकट्टा कर रही है.            

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.