✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमीन घोटाले मामले में विष्णु अग्रवाल के लिए ईडी ने मांगी थी सात दिन की रिमांड, कोर्ट ने दी पांच दिन की इजाजत...

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:15:32 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-जमीन घोटाले मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पांच दिन की रिमांड पर ईडी पूछताछ करेगी. चर्चित जमीन घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के बाद विष्णु अग्रवाल को सोमवार को देर रात रात गिरफ्तार कर लिया था.  बुधवार को विष्णु अग्रवाल की रिमांड पर सुनवाई हुई थी, जिसमें ईडी को पांच दिनों की रिमांड मिली है.

पांच दिन की रिमांड

जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी के वकील ने कोर्ट से सात की रिमांड विष्णु अग्रवाल के लिए मांगी थी. लेकिन, उनके वकील ने विरोध किया था. वही, ईडी की तरफ से मौजूद विशेष लोक अभियोजक रमित सतेंद्र ने अदालत को बताया कि जमीन घोटाले में जिन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, उसमे विष्णु अग्रवाल का भी नाम शामिल है. अगर इन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ की जायेगी तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं. दोनो तरफ से बहस सुनने के बाद अदालत ने पांच दिन की रिमांड की मजूंरी दे दी.

दरअसल, चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी की यह तीसरी गिरफ्तारी है. रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन भी गिरफ्तार हुए हैं. आपको बता दे सेना की कब्जे वाली जमीन समेत रांची की कुछ और जमीनों की खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़ा किये जाने के मामले में आरोपी अफसर अली जेल में बंद है. अफसर अली की जमानत पर सोमवार को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई, जिसपर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. अफसर खान की गिरफ्तारी के बाद ही जमीन से जुडे मामले का खुलासा हुआ.  

ईडी की छापेमारी

2022 के चार नवंबर को जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल के कई ठिकानों पर ईडी ने रेड की थी और तीन बार विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा गया. जमीन के तमाम मामलों के साथ चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद में भी उनका नाम सामने आया था. जांच के दौरान जमीन की इस डील में प्रेम प्रकाश की भूमिका भी सामने आयी थी.

विष्णु अग्रवाल का है न्यूक्लियस मॉल
कारोबारी विष्णु अग्रवाल मूल रूप से पुरुलिया के रहने वाले हैं. राजधानी रांची में कारोबार करने आए थे, सर्कुलर रोड का चर्चित  न्यूक्लियस मॉल इन्हीं का है. इसका फेज टू कांके रोड चांदनी चौक में है. बता जाता है कि रांची में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के जमीन के मालिक विष्णु अग्रवाल हैं.

Tags:remand for Vishnu AggarwalED had asked for seven days remandVishnu AggarwalRanchi Vishnu Aggarwalcourt gave permission for five daysed-said-in-the-court-many-big-secrets-will-come-out-in-the-inquiry-remandविष्णु अग्रवाल पांच दिन की रिमांड पररांची के चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.