✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

36 जगहों पर छापे मार बरामद किये थे करोड़ों रुपए, जानिये 77 दिनों बाद ED ने क्या कहा

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:21:42 AM

रांची (RANCHI): झारखंड में अब तक ईडी की टीम ने कुल 36 करोड़ 58 लाख रुपए सीज किया है. इसकी जानकारी ईडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है. वहीं पूजा सिंघल केस के 70 दिनों और पंकज मिश्रा के खिलाफ 7 दिनों बाद अपनी साइट पर प्रेस बयान भी जारी किया है, जिसमें छह मई 2022 के बाद पहली बार आइएएस पूजा सिंघल और साहेबगंज में की गयी छापेमारी की जानकारी मिलती है. कुल 36 जगहों पर मनरेगा स्कैम, अवैध खनन मामले पर छापेमारी की गयी.

मनरेगा घोटाला: 19.76 करोड़ रुपये रांची से बरामद

ईडी ने आइएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों के यहां छापे मारे थे. जिसमें19.76 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए थे. इस पैसे को मनरेगा घोटाले का बताया गया. आइएएस पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. ईडी ने चार्जशीट भी दाखिल कर ली है.

माइंस केस: साहेबगंज में 18 जगह छापेमारी

साहेबगंज में ईडी ने आठ जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, उनके सहयोगी डहू यादव और 18 लोगों के घर छापेमारी की.  इनके 37 बैंक खातों का पता चला. 11.88 करोड़ रुपये का पता चला, साहेबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी, बरहरवा में हुई छापेमारी में 5.34 करोड़ रुपए बरामद किये गए. ईडी की तरफ से पांच अवैध स्टोन क्रशर के कागजात भी जब्त किये गये थे,

100 करोड़ के अवैध माइनिंग की जांच जारी

ईडी ने दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल दस्तावेज, बैंक खातों के डीटेल्स भी खंगाले हैं. इसमें ईडी को मनी लाउंड्रिंग की जानकारी भी मिली. पीएमएलए एक्ट 2002 के तहत इनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है. इसमें एक सिंडिकेट गिरोह की तरफ से 100 करोड़ के अवैध माइनिंग में ईडी की तरफ से ट्रायल जारी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.