✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध खनन मामला : ED को सीए जयशंकर जयपुरियार के घर से मिले कई अहम दस्तावेज

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:26:49 PM

रांची(RANCHI): प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट जयशंकर जयपुरियार के आवास और कार्यालय पर 24 अगस्त को छापेमारी की थी. इस छापेमारी में ईडी को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे थे. ईडी ने बताया कि जो दस्तावेज उन्हें हाथ लगे थे, उसमें प्रेम प्रकाश के मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत हैं. इसके अलावा जब्त दस्तावेज में अभिषेक प्रसाद, उनकी पत्नी श्वेता प्रसाद और एक कंपनी शिवशक्ति एंटरप्राइजेज के हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह दस्तावेज आपत्तिजनक हैं या नहीं. क्या जब्त दस्तावेज 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाले को लेकर चल रही ED की जांच में कुछ मदद करेगी या नहीं.

अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश से संबंधित हो सकते है दस्तावेज

आपको बता दें कि चार्टर्ड अकाउंटेंट जयशंकर जयपुरियार के आवास और कार्यालय से जो दस्तावेज जब्त हुए है वो अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश और अन्य से संबंधित भी हो सकते हैं. हालांकि अमित और प्रेम प्रकाश दोनों आरोपी जनहित याचिका और अवैध खनन मामले में ED की न्यायिक हिरासत में हैं. प्रेम प्रकाश ”माई क्लासरूम फाउंडेशन” संगठन से भी जुड़े हैं, जैसा कि बरामद दस्तावेजों से पता चला है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.